-->

Breaking News

ट्विटर और फेसबुक पर उत्तर प्रदेश सरकार

लखनउ : जनता से सीधे संवाद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया का कुशल उपयोग किये जाने के बीच अब उत्तर प्रदेश सरकार भी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में जनता को अवगत कराने के लिए ट्विटर और फेसबुक का इस्तेमाल प्रमुखता से करने जा रही है।प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने समस्त विभागों के प्रमुख सचिवों और सचिवों को निर्देश दिया है कि प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर लिये गये निर्णय एवं चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी सोशल मीडिया मसलन ट्विटर और फेसबुक के माध्यम से सीधे आम नागरिकों को उपलब्ध कराये।

उन्होंने कहा, समस्त विभागों के प्रमुख सचिव अपने अपने विभागों में सोशल मीडिया कार्य हेतु एक नोडल अधिकारी नामित करें, जिसका नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक को दी जाए।रंजन ने कहा कि नामित नोडल अधिकारी को अपने प्रमुख सचिव के माध्यम से अनुमोदित महत्वपूर्ण सूचना को उसी दिन संलग्न फार्मेट में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के ईमेल पर हिन्दी एवं अंग्रेजी में भेजना अनिवार्य होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com