इंग्लिश क्रिकेटर ने मैच रेफरी को दिया बयान
लंदन। रवींद्र जडेजा और जेम्स एंडरसन के बीच कथित झगड़े में नया मोड़ आ गया है। इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने कहा कि जडेजा उस घटना के दौरान बल्ला उठाकर एंडरसन की ओर बढ़े थे।'ईएसपीएन क्रिकइंफो' की रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स और मैट प्रायर ने जडेजा के खिलाफ सुनवाई के दौरान कहा कि घटना के दौरान जडेजा ने एंडरसन को बल्ला दिखाया था। उस घटना के कारण जडेजा को मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा।
वेबसाइट ने कहा, 'सुनवाई के दौरान इंग्लैंड के गवाहों बेन स्टोक्स और मैट प्रायर ने मैच रेफरी डेविड बून से कहा कि जडेजा धमकी भरे अंदाज में एंडरसन की ओर बढ़े और इंग्लिश तेज गेंदबाज ने अपने बचाव में यह कदम उठाया।' एंडरसन के खिलाफ लेवल तीन के अपराध की सुनवाई एक अगस्त को होगी। नॉटिंघम में पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान एंडरसन ने कथित तौर पर जडेजा को धक्का दिया और अपशब्द कहे।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया, 'प्रायर ने कहा कि जडेजा ने खतरनाक ढंग से बल्ला उठाया और एंडरसन की ओर बढ़े। स्टोक्स ने कहा कि जडेजा ने पहले एंडरसन को धक्का दिया। भारत का दावा है कि जडेजा ने न तो एंडरसन को छुआ और न ही अपशब्द कहे।' यह पूरा मामला प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के बयानों पर आधारित है, क्योंकि इसकी कोई वीडियो फुटेज मौजूद नहीं है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com