-->

Breaking News

सहारनपुर ह‌िंसा की आंच जम्मू तक पहुंची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भड़की भूमि विवाद की आग की आंच जम्मू तक पहुंच गई है। सहारनपुर जिले में हुई दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा का असर जम्मू तक देखने को मिला। जम्मू के डिग्याना क्षेत्र में आज सिख समुदाय ने जोरदार प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ज‌िससे वहां से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जम्मू में प्रदर्शनकारियों ने हिंसा फैलने के लिए यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। घटनास्थल पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि सहारनपुर जिले में शनिवार को दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 25 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया था। वहीं प्रशासन ने यहपी में उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। स्कूलों को 30 जुलाई तक बंद करने की घोषणा कर दी गई है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com