सुशासन और मोदी की लोकप्रियता से मिली जीत: राजनाथ
नई दिल्ली :
लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और
भाजपा शासित राज्यों में ‘सुशासन’ को श्रेय देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय
अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जनता ने जिस तरह का विश्वास
पार्टी के प्रति जताया वह अन्यथा संभव नहीं हो सकता था।सिंह ने कहा, ‘हमारी
पार्टी शासित राज्यों द्वारा सुशासन प्रदान नहीं किया गया होता और अगर
हमारे पास नरेन्द्र मोदी जैसे लोकप्रिय नेता नहीं होते तो हम यह जबदस्त
चुनावी परिणाम हासिल नहीं कर पाते। कदाचित, जनता ने हमारे प्रति जिस तरह का
विश्वास जताया, वह संभव नहीं हो सकता था।’
केन्द्रीय गृहमंत्री यहां जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और साथ ही भाजपा के आनलाइन सदस्यता अभियान ‘ज्वाइन भाजपा’ के शुभारंभ के लिए आयोजित समारोह में बोल रहे थे। समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी उपस्थित थे।
चुनावों में पार्टी के प्रति जनता की प्रतिक्रया को बहुत ही बढ़िया बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा शासित विभिन्न राज्य सरकारों के कामकाज को देखने के बाद लोगों ने यह महसूस किया कि अगर कोई राजनीतिक दल अच्छा शासन और विकासोन्नमुख सरकार प्रदान कर सकता है तो वह भाजपा है। इसलिए केन्द्र में हमें स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com