कसाब की गलतियों को न दोहराएं लश्कर आतंकी
नई दिल्ली
: पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा अपने नए सदस्यों को
प्रशिक्षण के तहत ‘कसाब कक्षा’ का आयोजन कर रहा है जिसमें आतंकवाद की राह
पकड़ने वाले युवकों को समझाया जा रहा है कि वे मुंबई हमले के दौरान जिंदा
पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब की गलतियों को नहीं दोहराएं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार लश्कर आतंकी मोहम्मद नवीद जट्ट उर्फ अबू हंजाला से पूछताछ में यह बात सामने आई है। हंजाला पाकिस्तान के मुल्तान शहर का निवासी है। उसे दक्षिणी कश्मीर में पिछले महीने के तीसरे सप्ताह में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
सूत्रों ने कहा कि अपनी पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी देते हुए अबू हंजाला ने जांच अधिकारियों को बताया कि उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त ड्राइवर हैं और वह एवं उसके भाई जमात-उद-दावा की ओर से संचालित मदरसों में गए। जमात-उद-दावा लश्कर का मुखौटा संगठन है।
हंजाला लश्कर का पहला ऐसा आतंकी है जिसने पूछताछ में बताया कि वह कसाब से मिल चुका है। कसाब को 2008 के मुंबई हमले के मामले में पिछले साल नवंबर में फांसी दी गई थी।
दक्षिणी कश्मीर में कई पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी हंजाला ने कथित तौर पर यह कहा कि वह मुल्तान जिले में लश्कर के बोरेवाला सहीवाला शिविर में कसाब से मिला था। कसाब के पिता इसी मदरसे में कसाई थे। हंजाला ने याद किया कि कसाब शुरुआती बातचीत में आत्मकेंद्रित दिखा जो मुंबई हमले से कुछ माह पहले लश्कर के आतंकी शिविर में दाखिल हुआ था।
सूत्रों के अनुसार हंजाला ने यह भी बताया कि लश्कर के शीर्ष आतंकी नए युवकों को वीडियो प्रस्तुति देते हैं जिसमें ‘दौर-ए-सूफा’ (धार्मिक भावना से जुड़ा प्रशिक्षण) के दौरान कसाब की गलतियों का उल्लेख किया जाता है।
इसमें जिन गलतियों का जिक्र होता है उनमें नौका नष्ट करने में कसाब एवं उसकी टीम की नाकामी, सेटेलाइट फोन से असली पहचान के साथ बातचीत करना, बंधक बनाने में अक्षमता और पकड़े जाने की बातें शामिल हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com