नशे के कारोबार में संलिप्तता पर किसी को नहीं बख्शेंगे : बादल
जालंधर :
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज यहां कहा कि पटियाला के
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज्य में नशे के कारोबार के मामले की जांच कर रहे
हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त
कार्रवाई की जाएगी।नशा मुक्ति केंद्र के दौरे के दौरान आज यहां आये बादल ने
संवाददाताओं से कहा, पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरदयाल सिंह मान
पंजाब में नशे के कारोबार के मामले की जांच कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट मिलने
के बाद दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वह कोई
भी हो और कितना ही बडा आदमी क्यों न हो, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।मुख्यमंत्री
ने इससे पहले मीडिया के साथ बातचीत में इस मामले में जांच के आदेश दे दिये
और मौके पर मौजूद पुलिस महानिरीक्षक ईश्वर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा
कि वह नशे के कारोबार में मुख्य संसदीय सचिव की कथित संलिप्तता के मामले की
जांच करेंगे।
बादल
ने कहा, सूबे में नशे के कारोबार के मामले की जांच मान कर रहे हैं और उनकी
रिपोर्ट आने के बाद ही उसमें शामिल लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई
होगी।मुख्यमंत्री से जब यह पूछा गया कि क्या मुख्य संसदीय सचिव के खिलाफ
जांच होगी, तो वह बिना कुछ बोले लौट गए।इससे पहले बादल ने पंजाब को नशा
मुक्त बनाने की गठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पूरे
प्रदेश में 50-50 बिस्तरों वाला नशा मुक्ति केंद्र समय सीमा के भीतर
स्थापित किये जायेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com