लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बारे में अभी भी नहीं हुआ फैसला
नयी दिल्ली :
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन में सबसे बडे विपक्षी दल कांग्रेस
के नेता को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा दिए जाने के सवालों को आज टाल दिया
हालांकि उन्होंने कहा था कि वह 7 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र से
पहले इस बारे में निर्णय कर लेंगी।सत्र शुरू होने से पहले स्पीकर की ओर से
बुलाई जाने वाली परंपरागत सर्वदलीय बैठक के बाद सुमित्रा महाजन ने आज
संवाददाताओं के इस बारे में किए गए सवालों के जवाब में कहा, राजनीतिक दलों
के नेताओं की यह बैठक सदन के काम-काज पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।
सुमित्रा
ने हालांकि पूर्व में कहा था कि वह संवैधानिक विशेषज्ञों और अनुभवी
व्यक्तियों से चर्चा करके बजट सत्र से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के
बारे में निर्णय कर लेंगी।उन्होंने लोकसभा उपाध्यक्ष के चुनाव के संबंध में
पूछे गए सवालों का भी जवाब नहीं दिया।सदन में कांग्रेस के नेता
मल्लिकार्जुन खडगे ने केवल इतना कहा कि आज की बैठक सदन में उठाए जाने वाले
मुद्दों को लेकर थी।एक केन्द्रीय मंत्री ने हालांकि कहा, कांग्रेस ने जब इस
दर्जे के लिए औपचारिक रूप से कोई मांग नहीं की है तो स्पीकर अपनी तरफ से
कोई निर्णय कैसे कर सकती हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com