राज्य शासन द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल डिजिटल जाति प्रमाण पत्र
भोपाल । शुरू की गई अभिनव पहल के तहत भोपाल का पहला डिजिटल जाति प्रमाण पत्र आज अपर कलेक्टर बसंत कुर्रे ने सुरेश कुशवाह को दिया। लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए डिजिटल जाति प्रमाण पत्र एवं अन्य प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा है। आम जन तीस दिन के भीतर संबंधित केन्द्रों पर आवेदन कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
भोपाल जिला मुख्यालय पर आवेदक संबंधित लोक सेवा केन्द्रों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदक इन केन्द्रों पर सभी वांछित दस्तावेज संलग्न कर आवेदन करें। प्राप्त आवेदन सीधे संबंधित एसडीएम को भेज दिये जायेंगे। एसडीएम तीस दिन में प्रकरण का निराकरण कर प्रमाण पत्र जारी करेंगें। आवेदक अपने आवेदन का स्टेटस ऑन लाईन देख सकता है। उसे एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जायेगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com