-->

Breaking News

गंगा की सफाई हिंदुत्व परियोजना नहीं: जयराम

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज आरोप लगाया कि राजग सरकार गंगा सफाई परियोजना को ‘हिंदुत्व परियोजना’ में बदलने का प्रयास कर रही है और इसके जरिये वह राजनीति का ध्रुवीकरण करना चाहती है।केंद्र द्वारा आयोजित कल गंगा नदी पर पहली राष्ट्रीय वार्ता -गंगा मंथन के पहले रमेश ने सरकार से कहा है, इसे हिंदुत्व परियोजना के तौर पर नहीं देखा जाए। यह हिंदुत्व परियोजना नहीं है। यह एक राष्ट्रीय परियोजना है। गंगा सफाई के जरिए राजनीति के धुव्रीकरण का प्रयास नहीं किया जाए।

पूर्व पर्यावरण मंत्री ने कहा कि सरकार का गंगा मिशन कार्यक्रम लोगों का कार्यक्रम होना चाहिए और इसमें हमें समाज को निश्चित ही शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा, लेकिन, इसे साधु और संतों का कार्यक्रम नहीं बनाइये। गंगा एक राष्ट्रीय नदी है। गंगा देश की संस्कृति को परिभाषित करती है। साथ ही कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने भी भारतीय संस्कृति में गंगा की भूमिका पर बोले थे।

गंगा सफाई पर दिन पर चलने वाली बैठक में केंद्रीय और राज्य मंत्रियों, सांसदों, विशेषज्ञों, साधुओं और संतों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेतृत्व वाली सरकार गंगा की सफाई के लिए नेशनल गंगा रिवर बेसिन अथॉरिटी सहित संप्रग द्वारा उठाए गए कदमों का जिक्र नहीं करती है। एनजीआरबीए की स्थापना 2009 में तब हुयी थी जब रमेश पर्यावरण मंत्री थे।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, वे एनजीआरबीए के बारे में बात नहीं कर रहे , वे आईआईटी रिवर बेसिन मैनेजमेंट प्लान के बारे में बात नहीं कर रहे। हमने गोमुख से उत्तरकाशी तक 100 किलोमीटर के क्षेत्र को पारिस्थितिक संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया।’उन्होंने कहा, जल संसाधन मंत्री उमा भारती जो बात कर रही हैं..यह शुरू हो चुका है..मेरी आपत्ति है कि राजग सरकार ऐसे जता रही है कि पहले कुछ हुआ ही नहीं। राजीव गांधी ने 1986 में गंगा ऐक्शन प्लान की शुरूआत की थी।

यह उल्लेख करते हुए कि गंगा सफाई परियोजना नया विचार नहीं है और यह चल रहा था रमेश ने कहा, जो हो चुका है आपको उसपर बनाना चाहिए। जो हो चुका है उसे ध्वस्त मत करिए। जो हो चुका है उसपर निर्माण हो। उन्होंने दावा किया, क्या राजीव गांधी ने गंगा ऐक्शन प्लान की शुरुआत नहीं की थी..गंगा आज जितनी गंदी है उससे भी ज्यादा गंदी होती। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संप्रग सरकार ने दो उद्देश्यों के साथ 2009 में मिशन क्लीन गंगा की शुरुआत की - निर्मल धारा और अविरल धारा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com