-->

Breaking News

हम विश्व कप जरूर जीतेंगे : नेमार

रियो डी जेनेरियो : चोट के कारण फीफा विश्व कप से बाहर हो चुके ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार ने कहा है कि उनकी टीम शानदार तरीके से खेल रही है और उसका विश्व चैम्पियन बनना तय है।नेमार ने यह बात अपने विश्व कप अभियान के समाप्त होने की पुष्टि होने के बाद राष्ट्र के नाम सम्बोधन में कही। नेमार को क्वार्टर फाइनल में कोलम्बिया पर मिली 2-1 की जीत के दौरान चोट लगी थी। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं।

राष्ट्र के नाम भावनात्मक संदेश में नेमार ने कहा कि उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद ब्राजीली टीम छठी बार विश्व चैम्पियन बनने का सपना पूरा करेगी। ब्राजील ने अंतिम बार 2002 में विश्व कप जीता था।ब्राजील को जर्मनी के साथ सेमीफाइनल में भिड़ना है। ब्राजील के प्रशंसक नेमार की गैरमौजदगी में टीम की जीत को लेकर आशंकित हैं। ऐसे मे नेमार ने अपने संदेश में कहा कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि उनकी टीम फाइनल में पहुंचेगी और फिर खिताब भी जीतेगी।

नेमार ने ‘सीबीएफ टीवी’ पर दिए गए अपने सम्बोधन में कहा, ‘‘ब्राजील को लोग, खिलाड़ी, स्टाफ और प्रशंसक, यह मुश्किल पल है। मैं बता नहीं सकता कि मेरे दिमाग और दिल में क्या चल रहा है।लोगों को उम्मीद नहीं लेकिन मैं मैदान में शीघ्र वापसी करना चाहता हूं। मैं इस अपार प्यार और समर्थन के लिए आप सबका आभारी हूं। मेरा सपना विश्व कप जीतना है और यह सपना अधूरा नहीं रहेगा। मेरे साथी मेरा यह सपना पूरा करेंगे।०’’

नेमार ने कहा, ‘‘मेरा सपना विश्व कप फाइनल में भी खेलना है लेकिन यह इस बार पूरा नहीं हो सकेगा। मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं कि हम इस बार फिर चैम्पियन बनेंगे और मैं अपने साथियों के साथ रहूंगा।कोच लुइस फिलिप स्कोलारी की ब्राजील टीम मंगलवार को जर्मनी के साथ बेलो होरीजोंटे में सेमीफाइनल मैच खेलेगी। पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना का सामना बीते संस्करण का फाइनल खेलने वाली नीदरलैंड्स टीम के साथ होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com