-->

Breaking News

चिकित्सक समुदाय के प्रयासों को सलाम: मोदी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर कहा कि वह चिकित्सक समुदाय के प्रयासों को सलाम करते हैं और कामना करते हैं कि स्वस्थ भारत बनाने के उनके प्रयासों को सफलता मिले.

विख्यात चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चन्द्र राय के जन्म दिवस और पुण्य तिथि के दिन भारत में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है. डॉ. राय को 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था. सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर देश के चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘मैं चिकित्सक दिवस पर चिकित्सक समुदाय के प्रयासों को सलाम करता हूं और कामना करता हूं कि स्वस्थ भारत बनाने के प्रयासों को सफलता मिले.’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com