-->

Breaking News

नारायणन ने राज्यपाल पद छोडा, चेन्नई रवाना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन ने आज पद छोड दिया और अपनी पत्नी पद्मिनी के साथ चेन्नई रवाना हो गये।नारायणन को कोलकाता पुलिस के माउंटेड पुलिस डिवीजन ने सलामी गारद दी।राजभवन के बाहर बडी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। नारायणन ने राजभवन के स्टाफ से बात की और लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।नारायणन ने 24 जनवरी, 2010 को पश्चिम बंगाल के 24वें राज्यपाल के तौर पर कामकाज संभाला था।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कल स्वीकार कर लिया और बिहार के राज्यपाल डी वाई पाटिल को अंतरिम व्यवस्था के तौर पर अतिरिक्त प्रभार संभालने को कहा गया है।नारायणन ने 30 जून को इस्तीफा दे दिया था।80 वर्षीय नारायणन से सीबीआई ने हाल ही में अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में चल रही जांच के मामले में गवाह के तौर पर पूछताछ की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com