-->

Breaking News

बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी में जाने के दिए स्पष्ट संकेत

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ खुलकर बगावत करने वाले राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह ने गुरुवार को स्पष्ट संकेत दिया कि वह भाजपा में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनका अलग होना कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव से ऐन पहले करारा झटका होगा।

दो दिन पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करने वाले सिंह ने कहा कि वह आगामी 18 अगस्त को कैथल में होने वाली उस रैली में शामिल होंगे जिसमें शाह को भी आमंत्रित किया गया है। यह पूछे जाने पर कि वह भाजपा में शामिल होंगे तो सिंह ने कहा कि मैं वहां अपने अगले कदम के बारे में औपचारिक एलान करूंगा। आगे फिर इस सवाल पर कि इसका मतलब कि वह भाजपा में शामिल होंगे तो हरियाणा कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने कहा कि ‘यह आपका आकलन है। आगे उन्होंने इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि कैथल की रैली हिसार के सामाजिक संगठन ‘युवा शक्ति’ की ओर से आयोजित की जा रही है। इस रैली में उनसे भारी भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है और वह ऐसा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सिंह ने जींद जिले के उचाना में स्थित अपने आवास पर समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मैं उनकी राय जानना चाहता था। ज्यादातर समर्थकों ने कहा कि मुझे कांग्रेस छोड़ना चाहिए और भाजपा में जाना चाहिए।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com