-->

Breaking News

देश में स्मार्ट सिटी की शुरुआत नया रायपुर से

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि देश में 100 स्मार्ट सिटी बनाने की शुरुआत छत्तीसगढ़ में नया रायपुर से हो गई है। नया रायपुर में बॉटनिकल गार्डन, आवास निर्माण व सौर ऊर्जा का उपयोग कर इसे ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने एक अंग्रेजी दैनिक के दूसरे स्थापना दिवस कार्यक्रम के अवसर पर ‘उभरता छत्तीसगढ़’ विषय पर आयोजित परिचर्चा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नया रायपुर का विकास छत्तीसगढ़ का गौरव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के किसान कर्ज मुक्त हुए हैं और वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नागरिक राज्य में हो रहे विकास को महसूस कर रहे हैं। राज्य निर्माण के बाद रायपुर महानगर के रूप में विकसित हो रहा है। यहां शहरी विकास के लिए सेटेलाइट टाउन बनाकर ‘कमल विहार’ की योजना विकसित की गई है। रायपुर देश का सबसे विकसित शहर बनेगा।

राज्यसभा सदस्य और समाचार पत्र समूह के अध्यक्ष डॉ. चंदन मित्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद राज्य में सकारात्मक परिवर्तन हुआ है। लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अधोसंरचना विकास में छत्तीसगढ़ लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘नया रायपुर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्पना अनुसार 100 आधुनिक शहर स्मार्ट सिटी में से एक बन चुका है।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com