शिवराज ने भाजपाईयों से कहा,लोगों के बीच जाकर बताओ, मैं बेगुनाह हूं
भोपाल। भोपाल में हुई भाजपा के पदाधिकारियों की मीटिंग में भी व्यापमं घोटाला ही छाया रहा। अंतत: तय किया गया कि एक पुस्तिका का प्रकाशन किया जाएगा जिसमें तर्कों के साथ यह प्रमाणित करने का प्रयास होगा कि इस घोटाले से शिवराज का कोई लेनादेना नहीं है, और भाजपा के कार्यकर्ता उसे जनता के बीच बांटेंगे। मध्यप्रदेश के इतिहास में शायद यह पहली बार होगा जब सीएम की बेगुनाही पर आधारित एक किताब का प्रकाशन होगा और गांव गांव में उसका वितरण करवाया जाएगा।
पार्टी दफ्तर में प्रदेश पदाधिकारियों, संगठन मंत्रियों, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों और मोर्चा अध्यक्षों की साझा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस शर्मनाक पराजय के बाद कुंठाग्रस्त हो गई है और अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए चरित्र हनन की राजनीति कर रही है। कांग्रेस के दुष्प्रचार के हथकंडों को बीजेपी के कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे।
व्यापमं की चर्चा करते हुए चौहान ने कहा कि पार्टी को इस बात का गर्व है कि व्यापमं में कथित रूप से गड़बड़ी की शिकायत मिलते ही भाजपा सरकार ने एसटीएफ को पूरी स्वतंत्रता के साथ जांच करने का कार्य सौंपा है। इस कार्य की न्यायालय ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भर्ती की न तो कोई निर्धारित प्रक्रिया थी और न कोई नियम-कानून थे। भर्राशाही के तमाम उदाहरण मौजूद हैं जिनके माध्यम से हमें कांग्रेस के आरोपों का जवाब देना है।
यह पहली बार है जब शिवराज सिंह चौहान विभिन्न मोर्चों पर एक ही बात को दोहरा रहे हैं, लोग उन्हें सुन भी रहे हैं परंतु उनकी बात पर भरोसा नहीं कर रहे हैं। अपना सशक्त समर्थन प्रदर्शित नहीं कर रहे हैं। व्यापमं घोटाला शिवराज सिंह चौहान के जीवन का एक ऐसा अध्याय बन गया है जिसमें शिवराज ने हर दरवाजे को खटखटाया परंतु कहीं से भी शिवराज को वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली जैसी कि इस घोटाले से पहले मिला करती थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com