-->

Breaking News

विंबलडन:डबल्स के सेमीफाइनल में पेस-स्टेपानेक की जोड़ी

लंदन : भारत के स्टार खिलाड़ी लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के उनके जोड़ीदार रादेक स्टेपनेक ने पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करके आज यहां विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। पेस और स्टेपनेक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने कोर्ट नंबर एक पर खेले गए क्वार्टर फाइनल में कनाडा के डेनियल नेस्टर और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच की तीसरी वरीय जोड़ी को 3-6, 7-6, 6-3, 6-4 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कनाडा के वासेक पोसपिसिल और अमेरिका के जैक सोक से होगा।

पेस और स्टेपनेक ने पहले सेट दो बार अपनी सर्विस गंवायी लेकिन दूसरे सेट में उन्होंने शुरू से ही अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को कड़ी टक्कर दी। दोनों टीमों ने अपनी सर्विस बचाए रखी जिससे यह सेट टाईब्रेकर तक खिंच गया जिसमें भारत और चेक गणराज्य की जोड़ी ने 7-5 से जीत दर्ज की।

तीसरे सेट में पेस और स्टेपनेक को ब्रेक प्वाइंट का जो एक मौका मिला उसमें उन्होंने कोई गलती नहीं की। चौथे सेट में उन्हें इस तरह के तीन मौके मिले जिसमें से एक बार उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी की सर्विस तोड़ी। इन दोनों सेट में उन्होंने नेस्टर और जिमोनजिच को ब्रेक प्वाइंट का एक भी मौका नहीं दिया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com