बजट से पहले शेयर बाजार में उछाल
मुंबई :
आगामी आम बजट में सुधारवादी एवं विकासोन्मुखी कदम उठाए जाने की उम्मीद में
तेल व गैस क्षेत्र सहित प्रमुख शेयरों में लिवाली समर्थन से बंबई शेयर
बाजार का सेंसेक्स आज 138 अंक की बढत के साथ नयी रिकार्ड उंचाई 25,962.06
अंक पर बंद हुआ।कमजोर मानसून को लेकर किसी भी संकट से निपटने की सरकार की
तैयारी और अनुमान से बेहतर अमेरिकी आंकडों से भी कारोबारी धारणा में सुधार
हुआ।
तीस शेयरों वाला सेंसेक्स तेजी के साथ खुला और कारोबार के दौरान मुनाफा वसूली के चलते दिन के निचले स्तर 25,659.33 अंक पर आ गया। हालांकि, अंतिम पहर लिवाली के समर्थन से यह 138.31 अंक उपर 25,962.06 अंक पर बंद हुआ।इसी तरह, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.80 अंक की बढत के साथ 7,751.60 अंक की नयी उंचाई पर बंद हुआ। इससे पूर्व निफ्टी ने 2 जुलाई को 7,725.15 अंक की रिकार्ड उंचाई पर बंद हुआ था।
केरोसिन व एलपीजी की दरें बढाने की विशेषज्ञ समिति की सिफारिश राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति के पास जल्द भेजे जाने की खबरों के बाद आरआईएल और ओएनजीसी की अगुवाई में तेल व गैस शेयरों में लिवाली हुई।ब्रोकरों ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के प्रथम बजट से पहले सतत विदेशी पूंजी प्रवाह को लेकर बाजार की धारणा मजबूत रही।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com