-->

Breaking News

देश भर में कल मनाया जाएगा ईद-उल-फितर का त्यौहार

नई दिल्ली : रमजान के पवित्र महीने के समापन के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला ईद उल फितर का त्यौहार देश भर में कल मनाया जाएगा। फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुक्कर्रम की अध्यक्षता वाली कदीम शाही हिलाल समिति की एक बैठक के बाद यह घोषणा की गयी।
  
मौलाना मुफ्ती मोहम्मद मुक्कर्रम ने कहा कि ईद का चांद आज दिखायी दिया। कल देश भर में ईद उल फितर मनाया जाएगा। इस्लामी कैलेंडर के नौवें महीने रमजान के दौरान मुस्लिम सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच बिना खाए पिए रोजा रखते हैं। इस मुकददस महीने को आत्मसंयम और त्याग के साथ ही हर वर्ग के बीच भाई चारे के रूप में देखा जाता है। चांद दिखने के अगले रोज ईद उल फितर के जश्न के साथ यह खत्म होता है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज लोगों को ईद उल फितर की बधाई दी और उम्मीद जतायी कि यह त्योहार देश की आपसी सौहार्द की प्रतिबद्धता को और मजबूती प्रदान करेगा और पूरे विश्व को भारत की मिश्रित संस्कृति का संदेश देगा।
   
राष्ट्रपति ने त्योहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में कहा, मैं सभी नागरिकों विशेष तौर पर भारत और विदेशों में रह रहे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि लोग इस दिन जश्न मनाते हैं क्योंकि यह पवित्र रमजान महीने की समाप्ति का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूं कि देने और साझा करने की परंपरा वाला यह त्योहार हमारे जीवन को भाईचारे और वंचितों के प्रति सहानुभूति की भावना से समृद्ध करेगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह त्योहार देश के आपसी सौहार्द को प्रतिबद्धता और मजबूती प्रदान करेगा और पूरे विश्व को भारत की मिश्रित संस्कति का संदेश देगा। राष्ट्रपति का संदेश उर्दू, हिंदी और बांग्ला भाषा में भी जारी हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com