-->

Breaking News

'15 अगस्त' की खातिर मोदी ने मंत्रियों को कसा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रियों को आदेश दिया है कि वो जल्द से जल्द बजट में की गई घोषणाओं को लागू करे। कैबिनेट सेक्रेटरी ने मंत्रियों तक मोदी का संदेश भिजवाया। साथ ही कैबिनेट सेक्रेटरी ने कहा है कि ये काम 10 अगस्त तक पूरा कर लिया जाना चाहिए।

मोदी ने सभी मंत्रियों ने ये भी कहा है कि वो महंगाई को घटाने की दिशा में तेजी से काम करें। दरअसल मोदी 15 अगस्त को लाल किले से देश के नाम संदेश में अपनी उपलब्धियां गिनाना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने काम की रफ्तार में तेजी लाने को कहा है।

बीमा क्षेत्र में एफडीआई को जल्द सेजल्द लागू करने को भी कहा गया है इसके अलावा बुनियादी ढांचे से जुड़े प्रोजेक्ट्स को भी जल्द से जल्द इजाजत देने के आदेश दिए गए हैं। मोदी ने चुनाव पूर्व अपने भाषणों में अच्छे दिन लाने का दावा किया था। मोदी सरकार के दो महीने पूरे हो गए हैं और सरकार चाहती है कि 15 अगस्त के दिन उसके पास उपलब्धियों का आंकड़ा मौजूद हो।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com