चौथे टेस्ट में भी इशांत नहीं!
साउथैंप्टन।
लॉर्ड्स टेस्ट में जीत के हीरो रहे भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा सात
अगस्त से मैनचेस्टर में होने वाले चौथे टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे।
भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस बात की पुष्टि की।इशांत तीसरे टेस्ट
से ठीक पहले चोटिल होने के कारण साउथैंप्टन टेस्ट में नहीं खेल पाए। पांच
मैचों की श्रृंखला के तीसरे टेस्ट में भारत को 266 रनों का बड़ी हार का
सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट जीत श्रृंखला में 1-1 से
बराबरी कर ली है। तीसरे टेस्ट मैच में चोटिल इशांत की जगह तेज गेंदबाज पंकज
सिंह को पहली बार अंतरराष्ट्रीय टेस्ट में मौका दिया गया। पंकज हालांकि
मैच में एक भी विकेट हासिल करने में नाकाम रहे।
धोनी ने तीसरे टेस्ट के बाद कहा कि निश्चित तौर पर इशांत अगले मैच के लिए फिट नहीं हो सकेंगे। इंग्लैंड के ऑफ स्पिन गेंदबाज मोइन अली तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन हीरो की तरह उभरे। उन्होंने दूसरी पारी में भारत के छह बल्लेबाजों को आउट किया।भारतीय कप्तान धोनी ने हार के लिए खराब बल्लेबाजी को जिम्मेदार ठहराया। धोनी ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने यहां अच्छी क्रिकेट नहीं खेली, लेकिन हमने तेज गेंदबाजों के खिलाफ जरूर संतोषजनक प्रदर्शन किया। धोनी ने कहा कि मोइन ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन कहीं न कहीं हमने ज्यादा खराब बल्लेबाजी की। हमने चौथे दिन चार विकेट खो दिए थे। अगर पिछली शाम हम कुछ विकेट बचाने में कामयाब रहते तो निश्चित रूप से नतीजा अलग भी हो सकता था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com