-->

Breaking News

सुपरहिट होगी हंपटी शर्मा की दुल्हनियां

मुंबई: बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा का कहना है कि वरूण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी वाली फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनियां सुपरहिट साबित होगी।सिद्धार्थ मल्होत्रा ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसी फिल्म से वरूण धवन और आलिया भट्ट ने भी अपने-अपने करियर की शुरूआत की थी। वरूण-आलिया की जोड़ी वाली दूसरी फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनियां प्रदर्शित होने जा रही है।

सिद्धार्थ ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री में दोस्त बनाना काफी मुश्किल काम है लेकिन मैं.वरूण और आलिया दोस्त है। हमलोगों के बीच कोई कंपटीशन नही है1हमारी स्टाइल अलग-अलग है। मैं हंपटी शर्मा की दुल्हनियां देखना चाहता हूँ1मैंने हाल ही में इस फिल्म के लिये आलिया का गाया हुआ गाना सुना है जो मुझे बेहद पसंद आया है। मैं उम्मीद करता हूॅं कि यह फिल्म सुपरहिट साबित होगी।

उल्लेखनीय है कि करण जौहर निर्मित और शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म हंपटी शर्मा की दुल्हनियां पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी रोमांटिक प्रेम कहानी है1इस फिल्म में वरूण धवन और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिकायें है1यह फिल्म 11 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com