-->

Breaking News

7 दिनों तक भूखे रहेंगे दिग्विजय

भोपाल: कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 7 जुलाई से गुना में कलेक्टर कार्यालय के समक्ष एक सप्ताह की भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है।सिंह ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि उन्होंने 19 जून को जिले के ओला पीड़ित, बाढ़ पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलने, किसानों को सोयाबीन तथा खाद की पर्याप्त आपूर्ति की मांग, फसल बीमा की राशि का भुगतान तथा खाद की कालाबाजारी रोकने सहित अन्य मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था तथा मांगें पूरी नहीं होने पर सात जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी।

सिंह ने कहा कि भाजपा की असंवेदनशील सरकार से उन्हें अब उम्मीद नहीं बची है कि वह किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई कार्रवाई करेगी, इसलिए वे सोई हुई मूक बधिर भाजपा सरकार के विरोध में सात दिन की भूख हड़ताल करेंगे। कांग्रेस महासचिव ने प्रदेश भर के किसानों से अपील की है कि यदि वे उक्त समस्याओं से प्रभावित हैं तो 7 जुलाई को 11 बजे से पांच बजे तक अपनी निकटतम मुख्य सड़क पर धरना दें तथा म.प्र सरकार से अपनी मांगों को लेकर स्पष्टीकरण मांगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com