नवोदित भारोत्तोलक शिवलिंगम को मिला गोल्ड मेडल, रवि को रजत
ग्लास्गो: पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में उतरे भारत के सतीश शिवलिंगम ने 77 किलो भारोत्तोलन स्पर्धा के स्नैच वर्ग में नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि रवि कुमार दूसरे स्थान पर रहे । राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप 2013 के स्वर्ण पदक विजेता 22 बरस के सतीश ने कुल 328 किलो ( 149 और 179 ) वजन उठाया । उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन रवि कुमार को पछाड़ा जिसने 317 किलो ( 412 और 175 ) वजन उठाकर रजत पदक जीता ।
आस्ट्रेलिया के फ्रांकोइस ई ने 314 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया । सतीश ने स्नैच वर्ग में नौरू के युको पीटर का दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल 2010 में बनाया 148 किलो का रिकार्ड भी तोड़ा । भारत ने भारोत्तोलन में महिलाओं के 63 किलो वर्ग में भी कांस्य पदक जीता जिसमें पूनम यादव ने 202 किलो ( 88 और 114 ) वजन उठाया। भारत ने अब भारोत्तोलन में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से बेहतर प्रदर्शन कर लिया है । अब तक भारत नौ पदक (तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य ) जीत चुका है जबकि दिल्ली में आठ पदक (दो स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य) भारत को मिले थे ।
रवि कुमार और सतीश कुमार दोनों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अधिकांश प्रतिद्वंद्वियों के तीनों प्रयासों के बाद स्नैच में शुरूआत की । सतीश ने 142 किलो वजन आसानी से उठा लिया लेकिन रवि कुमार ऐसा नहीं कर सके । रवि ने दूसरे प्रयास में शुरूआती 142 किलो वजन उठाया । इंग्लैंड के जैक ओलिवर ने दूसरे प्रयास में 142 किलो वजन उठाया लेकिन तीसरे प्रयास में 145 किलो की बाधा पार करने में नाकाम रहे । सतीश ने 146 किलो वजन भी उठा लिया लेकिन रवि 147 किलो उठाने के प्रयास में नाकाम रहे । इसक बाद अक्षय और प्रणव चोपड़ा को पुरूष युगल मुकाबले में एंड्रयू हिल और क्रिस के हाथों 21-12, 13-21, 16-21 से पराजय झेलनी पड़ी । अब भारत कांस्य पदक के मुकाबले में सिंगापुर से खेलेगा जिसे मलेशिया ने 3-2 से हराया ।
टेबल टेनिस में भी भारत को निराशा हाथ लगी जिसमें भारत पुरूष टीम वर्ग का मुकाबला इंग्लैंड से 1-3 से हार गया । लियाम पिचफोर्ड से पांच पायदान उपर रैकिंग में 50वें स्थान पर काबिज अचंता शरत कमल को पहले एकल मुकाबले में 4-11, 11-8, 11-9, 5-11, 6-11 से पराजय झेलनी पड़ी । पाउल डिंखाल ने दूसरे एकल में एंथोनी ए को 11-5, 11-8, 11-9 से हराकर बढत 2-0 की कर दी ।
एंथोनी और हरमीत देसाई ने पुरूष युगल मुकाबला 7-11, 16-14, 11-8, 7-11, 13-11 से जीतकर भारत को फिर स्पर्धा में लौटाया । करो या मरो के चौथे मुकाबले में हरमीत उतरे जिन्होंने पहले दो सेट आसानी से गंवाने के बाद अगले दो जीतकर मैच को निर्णायक सेट तक खिंचा । पिचफोर्ड ने हालांकि यह सेट जीतकर हरमीत को 11-5, 11-6, 10-12, 10 -12, 17-15 से हराया । भारत कल कांस्य पदक के मुकाबले में नाइजीरिया से खेलेगा जिसे सिंगापुर ने से हराया । वहीं इंग्लैंड स्वर्ण पदक के मुकाबले में सिंगापुर से भिड़ेगा ।
सतीश ने 149 किलो वजन उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड तोड़ा । क्लीन एंड जर्क में भी सतीश और रवि ने यही कहानी दोहराई । इस बार रवि पहले उतरे और 175 किलो वजन उठा लिया । बाद में ईटाउंडी ने 177 किलो वजन उठाकर उन्हें दूसरे स्थान पर धकेला । सतीश आये और उन्हें लगा कि उन्होंने 178 किलो वजन उठा लिया है लेकिन निर्णायकों ने इसे मान्य करार नहीं दिया । उन्होंने इससे हतोत्साहित हुए बिना 179 किलो वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया ।
रवि ने दूसरे प्रयास में 185 किलो वजन उठाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे । वह 186 किलो वजन उठाकर खेलों का नया रिकार्ड बनाने के प्रयास में भी असफल रहे । इससे पहले पूनम ने महिलाओं के 63 किलो वर्ग में 202 किलो वजन उठाकर कांस्य जीता । मुक्केबाजी में सुमित सांगवान पुरूषों की 81 किलो लाइट हैवीवेट श्रेणी में मोहम्मद हकीमू फुमू को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए । अब उनका सामना सेमीफाइनल में प्रवेश के लिये न्यूजीलैंड के डेविस निइका से होगा । मनोज कुमार भी 64 किलो वर्ग में कनाडा के आर्थर बियार्सलानोव को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे । अब उनकी टक्कर ब्रिटेन के सैमुअल मैक्सवेल से होगी ।
बैडमिंटन में पारूपल्ली कश्यप और ज्वाला गुट्टा जैसे स्टार खिलाड़ी कोई कमाल करने में नाकाम रहे और भारत मिश्रित टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से 0-3 से हार गया । ज्वाला और अक्षय देवलकर ने मिश्रित युगल मुकाबले में भारतीय अभियान की शुरूआत की लेकिन क्रिस एडकॉक और गैब्रियल एडकॉक से 16-21, 21-16, 11-21 से हार गए। राष्ट्रमंडल खेल 2010 के रजत पदक विजेता कश्यप भी एकल मुकाबले में राजीव ओसेफ से 16-21, 19-21 से हार गए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com