-->

Breaking News

ईशांत को अभी कुछ और परीक्षणों से गुजरना होगा: डावेस

साउथम्पटन : भारत के गेंदबाजी कोच जो डावेस ने इशांत शर्मा की फिटनेस के बारे में कहा कि इस तेज गेंदबाज को अगले कुछ दिनों में कुछ परीक्षणों से गुजरना होगा जो पैर में दर्द के कारण इंग्लैंड के खिलाफ यहां चल रहे तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पा रहे हैं।

तीसरे टेस्ट के लिये इशांत की जगह भारतीय टीम में लंबे कद के तेज गेंदबाज पंकज सिंह को उतारा गया है। डावेस ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कल कहा कि इशांत के पैर में दर्द है। हमें कुछ और टेस्ट करने की जरूरत होगी लेकिन अगले टेस्ट से पहले हमारे पास 11 दिन हैं, इसलिये हमें उसकी फिटनेस पर नजर रखनी होगी। यह पूछने पर कि टीम ने किस समय उन्हें बाहर करने का फैसला किया तो उन्होंने कहा कि पंकज को कल पहले 12 में चुना गया था। इशांत को टास से पहले गेंदबाजी करनी थी लेकिन उसे दर्द महसूस हो रहा था और सुबह 10.20 (टास से करीब 10 मिनट पहले) के समय इस पर फैसला हुआ।

डावेस ने बताया कि युवा भारतीय आक्रमण ने मैच से पहले वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी माइकल होल्डिंग के साथ डिनर किया था। उन्होंने कहा कि ‘हां, हमने माइकल होल्डिंग के साथ डिनर किया था और गेंदबाजों के पास उनके लिये काफी सवाल थे। महान तेज गेंदबाज के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करना बढ़िया रहा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com