-->

Breaking News

छत्तीसगढ़ के रायपुर में कारखाने में विस्फोट

रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में आज तड़के एक बिजली का फ्यूज बनाने वाले एक कारखाने में हुए विस्फोट में पांच मजदूरों की मौत हो गई। रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक ओ पी पाल ने बताया कि रायपुर शहर से लगभग 30 किलोमीटर दूर अभनपुर थाना क्षेत्र के उरला गांव में तड़के नवभारत फ्यूज कारखाने में विस्फोट होने से कोमल सिंह ठाकुर, रेखराम साहू, गणेश हरवंश, माखन लाल निर्मलकर और पूनाराम यादव की मौत हो गई है।

पाल ने बताया कि सुपरवाइजर ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया। पुलिस ने सभी शवों को बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा अभी तक विस्फोट क कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस कारखाना प्रबंधन और अन्य श्रमिकों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद विस्फोट के सही कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com