-->

Breaking News

PM मोदी अगले महीने कर सकते हैं मंत्रिमंडल का विस्तार

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ऐसा कहा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मोदी अगले महीने के मध्य यानी 15 अगस्त तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि मोदी अपने मंत्रिमंडल में लगभग 12 नए मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक संसद सत्र के खत्म होने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार कर नए मंत्रियों का शामिल किया जा सकता है। इस वक्त मोदी कैबिनेट में 44 मंत्री हैं जिसमें 22 कैबिनेट और 22 राज्य मंत्री है। नए चेहरों में हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा को शामिल किया जा सकता है जो वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे हैं। बीजेपी महासचिव जेपी नड्डा को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।

यह भी माना जा रहा है कि मोदी इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के भार को कम कर सकते हैं जिनके पास एक से ज्यादा दो और तीन मंत्रालयों का कार्यभार हैं। मिसाल के तौर पर अरुण जेटली रक्षा और वित्त दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाल रहे हैं। मंत्रिमंडल के इस विस्तार में बीजेपी के सहयोगी दल शिव सेना और अपना दल को भी जगह दी जा सकती है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com