-->

Breaking News

केंद्र एक रैंक एक पेंशन योजना लागू करने को प्रतिबद्ध

मुंबई: विदेश राज्य मंत्री जनरल वी के सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार पूर्व सैन्य कर्मियों के लिए ‘एक रैंक एक पेंशन’ योजना लागू करने को प्रतिबद्ध है। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा ‘केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने एक रैंक एक पेंशन योजना लागू करने के लिए 1,000 करोड़ रूपये आवंटित किए हैं जो नाकाफी हैं। मैंने वित्त मंत्री से इसके लिए और धन आवंटित करने का आग्रह किया है। सरकार इस योजना को शीघ्र कार्यान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि योजना के लिए धन की कमी नहीं होगी।पूर्व सेना प्रमुख सिंह भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के कार्यालय में ‘15वें करगिल विजय दिवस’ पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com