PM मोदी से मिले शिवराज
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करने तथा विकास की गति को तेज करने के लिए मनरेगा योजना में बदलाव करने की मांग की।
चौहान ने प्रधानमंत्री से संसद भवन स्थिति उनके कार्यालय में मुलाकात के दौरान उनसे इस योजना के तहत श्रम और सामग्री का अनुपात मौजूदा 60 (40 को 50) 50 करने का अनुरोध किया ताकि गावों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण में मदद मिले।
प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद चौहान ने वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की और उनके समक्ष भी यह मांग रखी। उन्होंने कहा कि स्थायी परिसंपत्तियां खड़ा करने में मदद के लिए मनरेगा योजना के लिए यह जरूरी है कि मौजूदा अनुपात में बदलाव लाया जाये। यह ग्रामीण भारत की तस्वीर को बदल सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस बदलाव की मांग की है उससे गांवों में स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्र और भवन जैसी स्थायी परिसंपत्तियां खड़ा करने में मदद मिलेगी क्योंकि मौजूदा योजना के तहत फिलहाल धन बर्बाद हो रहा है। चौहान ने राज्य में दो नदी परियोजनाओं बारगी परियोजना और नर्मादा मलवाडी परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिये जाने की भी मांग की।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com