-->

Breaking News

भाजपा में शामिल होंगे RSS के राम माधव

भोपाल : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता एवं प्रवक्ता राम माधव जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। रिपोर्टों के मुताबिक माधव को पार्टी का महासचिव अथवा प्रवक्ता बनाया जा सकता है।रिपोर्टों के मुताबिक समझा जाता है कि मध्य प्रदेश में सोमवार को आरएसएस की हुई बैठक में इस बारे में फैसला लिया गया। सियासी गलियारे में चर्चा इस बात की भी है कि पार्टी के महासचिव अमित शाह को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। रिपोर्टों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाह के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है।

ज्ञात हो कि शाह के अध्यक्ष बनने की चर्चा कई दिनों से चल रही है। हाल के लोकसभा चुनावों में पार्टी को यूपी में भारी जीत दिलाने का अमित शाह को इनाम मिल सकता है।भाजपा ने अमित शाह और राम माधव की अगली भूमिका को लेकर अभी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। माधव संघ के पुराने कार्यकर्ता हैं और मोदी के करीबी माने जाते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com