ब्रिटेन में जहाज के कंटेनर में मिले भारतीय उपमहाद्वीप के 35 लोग
लंदन : ब्रिटेन के एक बदंरगाह पर एक कंटेनर में एक व्यक्ति मृत पाया गया जबकि इसमें पाए गए सात बच्चों सहित भारतीय उपमहाद्वीप के कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसेक्स में तिलबरी बंदरगाह पर छिप कर यात्रा करने वाले 35 लोग पाए गए जिनमें एक व्यक्ति मृत था।
एसेक्स पुलिस के अधीक्षक त्रेवोर रोव ने एक बयान में बताया कि लोगों के इस समूह को अवैध प्रवासी माना जा रहा है। उनका पता उस वक्त चला जब कंटेनर के अंदर से उनकी चीखें सुनाई दी। यह कंटेनर एक जहाज से बेल्जियम से आया था जिसे जहाज से उतारा जा रहा था।
उन्होंने बताया कि उस वक्त हमें पता चला कि ये लोग भारतीय उपमहाद्वीप से आए हैं लेकिन अभी जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि उनकी राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि करना जल्दबाजी होगी।
पुलिस के मुताबिक जीवित मौजूद 34 लोगों का इलाज चल रहा है जिनमें कम से कम सात बच्चे शामिल हैं। पुलिस मृत पाए गए व्यक्ति की हत्या की भी जांच कर रही है। कुछ खबरों में कहा गया है कि ये लोग भारतीय मूल के और पंजाब के रहने वाले हो सकते हैं। ये लोग कंटेनर में कम से कम 12 घंटे से थे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com