-->

Breaking News

पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को लेकर रूस को चेताया

कामेनस्क/शाखतिनस्की (रूस) : यूक्रेन का संकट आज एक नये खतरनाक दौर में प्रवेश कर गया जब कीव ने दावा किया कि उसके बलों ने रूस के सैन्य काफिले को तबाह कर दिया। इस बीच, अमेरिका ने मास्को को अस्थिरता के उसके उकसावे वाले प्रयासों के लिए चेताया।

मास्को और कीव के शीर्ष राजनयिक कल फ्रांस और जर्मनी के अपने समकक्षों के साथ तत्काल बैठक करने को सहमत हुए हैं। इस बैठक का उददेश्य बढ़ते तनाव को शांत करना है।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने रूस द्वारा संकट को भड़काने पर उसे चेताया। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने दावा किया कि उनके सैनिकों ने सीमा का उल्लंघन करने वाले रूसी सेना के छोटे काफिले के एक हिस्से को तबाह किया।

रूस ने इस दावे को भ्रम करार देते हुए पश्चिमी देशों के इन आरोपों को फिर से खारिज किया कि वह विद्रोहियों को हथियार मुहैया करा रहा है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com