-->

Breaking News

इंग्लैंड में सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे गावस्कर

मैनचेस्टर। भारत के महान क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे। यह हादसा तब हुआ जब वह चौथा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद जैगुआर कार से मैनचेस्टर से लंदन की ओर जा रहे थे।

भारत-इंग्लैंड सीरीज में कमेंट्री कर रहे पूर्व महान सलामी बल्लेबाज गावस्कर सफर के दौरान कार में पिछली सीट पर बाई तरफ बैठे थे। दाई ओर उनके लंदन में रहने वाले दोस्त चंद्रेश पटेल बैठे थे। आगे ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठे इंग्लिश कमेंटेटर मार्क निकोलस अखबार पढ़ रहे थे। भारी बारिश हो रही थी और कार अपनी पूरी गति में थी। गावस्कर ने चंद सेकेंड पहले अपने ड्राइवर को सतर्क होकर गाड़ी चलाने की सलाह दी थी। यह हिदायत अभी खत्म भी नहीं हुई थी कि इतने में उन्होंने देखा की सामने से एक कार तेज गति में उनकी लेन में चली आ रही है। उनके मुंह से 'ओह' निकला। ड्राइवर ने टक्कर से बचने के लिए कार को दाई ओर मोड़ा, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और सामने से आ रही कार जैगुआर के उसी हिस्से से जा टकराई जहां गावस्कर बैठे थे।

दुर्घटना से कुछ मिनट पहले गावस्कर ने अपनी पत्नी मार्शनील को टेक्स्ट मैसेज भेजा था कि वह अभी हाईवे पर हैं और कुछ ही देर में पहुंच जाएंगे। मार्शनील लंदन के अपने फ्लैट में उनका इंतजार कर रही थीं। दुर्घटना में बाल-बाल बचे गावस्कर ने लंबी सांस लेते हुए कहा कि भगवान ने हमें बचा लिया। उन्होंने कहा कि टक्कर काफी जोरदार थी, लेकिन शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

दुर्घटना के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त जैगुआर को छोड़कर वे सभी पैदल ईस्ट मिडलैंड पार्कवे रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से लंदन के लिए ट्रेन पकड़ी। गावस्कर का 1971 से नियमित रूप से इंग्लैंड आना-जाना लगा रहता है। पहली बार वह अजीत वाडेकर वाली टीम के सदस्य के रूप में इंग्लैंड गए थे, जिसने पहली बार मेजबान टीम को उसकी सरजमीं पर हराया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com