-->

Breaking News

इंडिया ब्राइडल फैशन वीक के रैंप पर चलेंगी नरगिस फाखरी

नई दिल्ली : फिल्म रॉकस्टार फेम अभिनेत्री मॉडल नरगिस फाखरी अगले हफ्ते से शुरू होने जा रहे छठे इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में शो स्टॉपर होंगी।नरगिस (34) रैंप पर एक आभूषणों के ब्रांड अजवा के लिए फैशन वीक के तीसरे दिन रैंप पर उतरेंगीं। यह फैशन वीक 7 अगस्त से शुरू हो रहा है।

नरगिस ने कहा, ‘अगर सही शैली में पहना जाए तो सोने के आभूषण दिखने में बहुत आकर्षक होते हैं। अजवा ने इस शो में अपने गहनों को प्रदर्शित करने के लिए बहुत प्यारी अवधारणा पर आधारित आभूषणों को बनाया है। इंडिया ब्राइडल फैशन वीक में भाग लेने को लेकर मैं काफी गौरान्वित हूं।’ इस फैशन वीक में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर भी दिखाईं देंगी और डिजायनर तरूण तहलियानी इसका उद्घाटन करेंगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com