-->

Breaking News

‘द रोवर’ की सफलता को लेकर आशंकित हैं रॉबर्ट पैटिंसन

लंदन : ‘ट्वाईलाइट’ स्टार रॉबर्ट पैटिंसन का कहना है कि अपनी आगामी फिल्म ‘द रोवर’ पर दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर वे आशंकित हैं।

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 25 वर्षीय अभिनेता की हालिया फिल्म उनकी वैम्पायर श्रृंखला की फिल्म से इतर दुनिया भर के लोगों के बीच फैली आर्थिक असमानता पर आधारित है। अभिनेता ने कहा कि वे अलग अलग तरह की फिल्में करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे ‘द रोवर’ की सफलता को लेकर सुनिश्चित नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात को जानने के लिए बेहद उत्सुक हूं कि जिस तरह से लोगों ने ‘ट्वाईलाइट’ फिल्म को पसंद किया क्या उसी तरह से लोग ‘द रोवर’ जैसी फिल्म को भी पसंद करेंगे.? मुझे उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। मैं और भी महत्वकांक्षी फिल्में करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन यह नहीं जानता कि लोग इसे पसंद करेंगे या नहीं। मुझे डर है कि कहीं.।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com