पापा बने वरुण गांधी, घर आई बेटी
नई दिल्ली : बीजेपी सांसद वरुण गांधी को सोमवार को पापा बन गए। उनकी पत्नी यामिनी ने नई दिल्ली में एक पुत्री को जन्म दिया। वरुण के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, बच्ची का नाम अनसूया रखा गया है। फिरोज वरुण गांधी के हस्ताक्षर से जारी बयान में कहा गया है, 'यह बताने में अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यामिनी और मुझे एक सुंदर कन्या रत्न की प्राप्ति हुई। हमारी बच्ची का जन्म नई दिल्ली में आज अपराह्न हुआ।' संजय और मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी का विवाह यामिनी रॉय चौधरी से मार्च 2011 में हुआ था। यामिनी ग्राफिक डिजाइनर हैं।
अनसूया भारतीय राजनीति की फर्स्ट फैमिली माने जाने वाले गांधी-नेहरु परिवार की 5वीं जनरेशन का हिस्सा होंगी। वह दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पड़पोती हैं। गांधी-नेहरु परिवार की पांचवीं पीढ़ी में प्रियंका गांधी के दो बच्चे हैं। वरुण और मां मेनका के संबंध सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से बहुत अच्छे नहीं हैं लेकिन दोनों परिवार एक-दूसरे पर सीधे हमले से बचते रहे हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com