-->

Breaking News

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने वैष्णो देवी के दर्शन किए

कटरा : राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा के दर्शन किए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने दोपहर पवित्र गुफा के दर्शन किए और जम्मू वापस लौट गए. उन्होंने आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए और उन्हें देखने के लिए वहां उमड़ पड़ी भीड़ की तरफ देखकर हाथ हिलाया.

वह जम्मू के टैक्निकल हवाई अड्डे से सेना के हेलीकाप्टर से यहां पहुंचे और त्रिकुटा पहाड़ियों के पांची इलाके में स्थित नवनिर्मित वीवीआईपी हेलीपैड पर उतरे और श्रीधर भवन एलीवेटर तथा पांची हैलीपैड का उद्घाटन किया.

राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल एन एन वोहरा भी थे, जो माता वैष्णो देवी मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हैं. राष्ट्रपति का कारवां छह बैटरी चालित कारों से भवन तक पहुंचा, जहां उन्होंने माता के दरबार के दर्शन किए.मुखर्जी राजभवन में दोपहर के भोजन के बाद राजधानी वापस लौट जाएंगे. राष्ट्रपति जम्मू कश्मीर की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचे थे.

नये पांची हैलीपैड के निर्माण से वैष्णो देवी गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता आसान हो जाएगा. कई किलोमीटर की कठिन चढ़ाई की बजाय वह हेलीकाप्टर से भवन से 2.8 किलोमीटर की दूरी तक पहुंच सकते हैं.एलिवेटर बन जाने से श्रद्धालुओं को 127 सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी.


No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com