-->

Breaking News

...जब लोकसभा में मंत्री ने नहले पर मारा दहला

नई दिल्ली : लोकसभा में सोमवार को सदस्यों के सवालों के जवाब सही तरीके से नहीं दिए जाने को लेकर विपक्षी सदस्यों ने सरकार की खिंचाई की और चुटकी लेते हुए कहा कि मंत्रियों के लिए ‘कौशल विकास मंत्रालय’ खोले जाने की जरूरत है। वहीं केंद्रीय मंत्री भी मौका मिलने पर चूके नहीं और उन्होंने भी नहले पर दहला मारा।

लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर देश में कौशल विकास के संबंध में किए गए सवालों के जवाब दे रहे थे लेकिन विपक्षी सदस्य उनके इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। इससे पूर्व नमक कामगारों की स्थिति से जुड़े सवाल का भी तोमर ने ही जवाब दिया था जिससे सदस्य संतुष्ट नहीं हुए।

मंत्री के जवाब से असंतोष जताते हुए तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने कहा कि मंत्रियों के लिए भी एक कौशल विकास मंत्रालय खोला जाना चाहिए। एआईएमआईएम के असादुद्दीन औवेसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह सौगत राय की बात का समर्थन करते हैं। हालांकि, सपा के धर्मेन्द्र यादव ने जब केंद्र सरकार द्वारा देश में लोगों को प्रति वर्ष एक करोड़ रोजगार मुहैया कराने के संबंध में सवाल किया गया तो तोमर ने नहले पर दहला मारते हुए कहा कि पिछले दस सालों में केंद्र में संप्रग की सरकार सपा के ही समर्थन से चल रही थी। तब सपा सदस्य ने यह सवाल क्यों नहीं उठाया।

तोमर ने कहा कि सपा सदस्य को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि कौशल विकास के संबंध में केंद्र की योजनाओं का उत्तर प्रदेश में उचित तरीके से क्रियान्वयन हो। उत्तरप्रदेश में सपा की सरकार है और धर्मेन्द्र यादव के चचरे भाई अखिलेश यादव मुख्यमंत्री हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com