हमें भारतीय टीम के साथ धैर्य रखना होगा: गावस्कर
नई दिल्ली : भारत को चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ पारी की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिससे टेस्ट क्रिकेट में विदेशी सरजमीं पर उसका खराब प्रदर्शन जारी रहा लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर युवा खिलाड़ियों की आलोचना करने को तैयार नहीं हैं और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे उन पर भरोसा रखें।
गावस्कर ने कहा कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है क्योंकि दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों ने कुछ साल पहले संन्यास ले लिया। इन युवाओं के लिए उनकी जगह लेना मुश्किल है। हमें उनके साथ थोड़ा धैर्य रखना होगा। उन्होंने कहा कि मैं सहमत हूं कि भारत पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में जूझ रहा है। लेकिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की मौजूदगी में भी भारत 2011 में इंग्लैंड से 0-4 से हार गया था और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से भी इसी अंतर से हारा। इसलिए मैं मौजूदा खिलाड़ियों पर उंगुली नहीं उठाउंगा।
इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर मोइन अली ने ओल्ड ट्रैफर्ड में दूसरी पारी में 39 रन देकर चार विकेट चटकार भारतीय हार की नींव रखी लेकिन गावस्कर यह मानने को तैयार नहीं है कि भारतीय अब स्पिन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com