सबसे उम्रदराज क्रिकेटर गोर्डन का 103 साल की उम्र में निधन
जोहानिसबर्ग : दुनिया के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज नार्मन गोर्डन का यहां लंबी बीमारी के बाद 103 बरस की उम्र में निधन हो गया।गोर्डन ने अपने निवास पर आखिरी सांस ली जहां वह 60 बरस से अधिक समय से रह रहे थे। उन्होंने 1939 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलकर 20 विकेट लिये। विश्व युद्ध के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय कैरियर आगे नहीं बढ सका। उन्हें ‘मोबिल’ भी कहा जाता था क्योंकि गेंदबाजी करते समय अपनी बिखरी लटों को सेट रखने के लिये वह हेयरजेल लगाते थे।
वह उन 22 खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 से 14 मार्च तक डरबन में खेले गए ‘टाइमलेस टेस्ट’ में भाग लिया था। उन्होंने उस मैच में 92.2 ओवर फेंके थे और हर ओवर आठ गेंदों का था। मैच 10वें दिन खत्म हुआ क्योकि इंग्लैंड को डरबन से जाने के लिये केपटाउन से जहाज पकड़ना था।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com