-->

Breaking News

सानिया मिर्जा मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में, पेस बाहर

न्यूयार्क : भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अमेरिकी ओपन मिश्रित युगल के सेमीफाइनल और युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जबकि लिएंडर पेस दोनों वर्ग में हारकर बाहर हो गए।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की जोड़ी ने मिश्रित युगल में भारत के रोहन बोपन्ना और स्लोवेनिया की कैटरीना स्रेबोत्निक को 7-5, 2-6, 10-5 से हराया। अब उनका सामना गैर वरीय चीनी ताइपै युंग जान चान और ब्रिटेन के रोस हचिंस से होगा। महिला क्वार्टर फाइनल में सानिया और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक ने चेक गणराज्य की क्लारा कूकालोवा और सर्बिया की येलेना यांकोविच को 6-3, 6-2 से हराया। अब उनका सामना चीन की यि फान शू और कजाखस्तान की जरीना दियास से होगा। सानिया ने अभी तक अमेरिकी ओपन नहीं जीता है।

भारत के अनुभवी खिलाड़ी पेस और राडेक स्टीपानेक की जोड़ी तीसरे दौर में स्पेन के मार्शल ग्रानोलेर्स और मार्क लोपेज से 2-6, 6-4, 1-6 से हार गई। पेस और जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स और मैक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज से 4-6, 6-4, 8-10 से हारकर बाहर हो गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com