14 सितंबर को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तीन दिवसीय प्रवास पर आयेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 14 सितंबर को दिल्ली से विमान सेवा से चलकर अपरान्ह 3.15 बजे भोपाल आयेगी और यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में भाग लेगी।आप 15 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल से शाहगंज (बुधनी क्षेत्र) पहुंचेगी एवं सड़क मार्ग से दोपहर 12.10 बजे सुडानिया पहुंचेंगी। आप सुडानिया से शाहगंज लौटेगी और हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.45 बजे मंडीदीप आयेंगी। मंडीदीप दुर्गा चैक में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर दोपहर 3.15 बजे महोरिया पहुंचेंगी । आप महोरिया से दोपहर 3.35 बजे कचनारिया पहुंचेंगी। कचनारिया में कार्यक्रमों में भाग लेकर कार से शाम 4.35 बजे महोरिया (सीहोर) जायेंगी। आप महोरिया से हेलीकॉप्टर से शाम 5 बजे भोपाल आयेगी।
सुषमा स्वराज 16 सितंबर को भोपाल से हेलीकॉप्टर से प्रातः 11 बजे बेगमगंज पहुंचेंगी । बेगमगंज के गांधी मैदान में कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात आप दोपहर 12.20 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय पहुंचेंगी और कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। आप बाद में दोपहर 12.35 बजे बासोदा पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेगी। बासोदा से दोपहर 2.50 बजे नीमखिरिया (विदिशा) पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगी। तत्पश्चात दोपहर 3.05 बजे बीडपुरा (सांची) पहुंचेंगी । शाम 4.25 बजे बीडपुरा से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचेंगी और शाम 6 बजे नियमित विमान सेवा से दिल्ली रवाना होगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com