-->

Breaking News

प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ-सबका विकास’ आव्हान की सफल परिणति है

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवा वर्ग में आशाओं और विकास के प्रतीक के रूप में लोकप्रियता का दायरा लगातार विस्तृत करते जा रहे है। दिल्ली विश्वविद्यालय के हाल के छात्रसंघ चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का संकेत स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ, जहां 18 वर्षों के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की धमाकेदार वापसी हुई है। नंदकुमार सिंह चौहान ने छात्रसंघ के चुनाव में विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशियों की शानदार विजय पर बधाई देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 100 दिन की सकारात्मक विकास की यात्रा का एक कदम मात्र है। उन्होनें कहा कि विजय से भाजपा के पक्ष में स्पष्ट संकेत मिलता है। भारतीय जनता पार्टी इस विजय से उत्साहित है और आने वाले चुनावों में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा, यह देश की जनता के लिए सुखद संदेश है।

उन्होनें बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव में छात्र संघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव तीनों पदों पर विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी क्रमशः मोहित नागर 20718 वोटों से प्रवेश मलिक 21935 वोटों से और आशुतोष माथुर 23133 मतों से विजयी हुए है। सचिव पद पर भी विद्यार्थी परिषद की सदस्य कनिका शेखावत 18671 वोटों से विजयी हुई है, वहीं एनएसयूआई पिछड़ गया है।

नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि युवा भारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह सकारात्मक पर्यावरण बनाकर ‘सबका साथ-सबका विकास’ का आव्हान करते हुए नवनिर्माण में जुटने का आग्रह किया है उसीका नतीजा है कि विश्व के देशों में कार्य कर रहे प्रतिभावान भारतीय युवकों ने भारत की ओर रूख किया है। नई ऊर्जा, अभिनव उत्साह के साथ देश के किशोर, युवक और व्यस्क नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास और सुशासन को गति देने में आतुरता से जुट रहे है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com