-->

Breaking News

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र, हरियाणा में 15 अक्टूबर को वोटिंग

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को हरियाणा और महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया। हरियाणा तथा महाराष्ट्र में एक ही चरण में 15 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने बताया कि चुनाव की अधिसूचना 20 सितंबर को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 27 सितंबर है।

चुनाव आयुक्त ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आए विनाशकारी बाढ़ के कारण अभी वहां विधानसभा चुनाव नहीं कराया जा रहा है। हम वहां की स्थिति पर लगातार नजर रख रहें हैं। जैसे ही स्थितियां सामान्य होंगी चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि अगले साल के जनवरी में वहां चुनाव कराया जा सकता है।

महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीट तथा हरियाणा में 90 सीटों पर चुनाव होना है। महाराष्ट्र में आठ करोड़ 25 लाख मतदाता हैं जबकि हरियाणा में एक करोड़ 65 लाख मतदाता हैं। मतदान के दौरान मतदाता नोटा का भी प्रयोग कर सकेंगे।

दोनों ही राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, जबकि केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार है। लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के आधार पर केंद्र में सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली परीक्षा है। इन विधान सभा चुनावों से ही यह साबित हो जाएगा कि जनता पर अभी भी मोदी का जादू कायम है या उतर गया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com