महागठबंधन के साझीदार भी होंगे मांझी सरकार में शामिल
पटना।
बिहार में महागठबंधन की आगे की रणनीति तय करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार और पार्टी के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बैठक कर चर्चा की।
बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। इसके अलावा राजद और कांग्रेस के साथ
न्यूनतम कार्यक्रम पर भी बात की गई।
गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद महागठबंधन के दल मांझी सरकार में भी शामिल होने जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो के मुंबई से ठीक होकर आने के बाद इस विषय पर बातचीत के बाद मुहर लग जाएगी। राजद के भाई वीरेंद्र पहले ही यह कह चुके हैं कि राजद जदयू सरकार में शामिल होगी। उधर, कांग्रेस अभी आलाकमान के निर्देश का इंतजार कर रही है। महागठबंधन के दल उपचुनाव के बाद आने वाले विधानसभा में ही एक रहने की बात कह चुके हैं।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com