-->

Breaking News

आदित्यनाथ को चुनाव आयोग का नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने नोएडा में विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान कथित भड़काऊ टिप्पणियां करने के लिए भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

आदित्यनाथ की कथित टिप्पणियों पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने कहा कि उनकी राय है कि ‘पहली नजर में’ उन्होंने आचार संहिता के प्रावधानों का ‘उल्लंघन’ किया है।

आयोग ने आदित्यनाथ से कल शाम तक इस बात पर जवाब देने को कहा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। आयोग ने अपने कारण बताओ नोटिस में आदित्यनाथ की रविवार की चार कथित टिप्पणियों का उल्लेख किया जिसके बारे में आयोग कहना है कि ये आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली हैं।

आयोग के अनुसार, गोरखपुर से सांसद ने कहा कि मुरादाबाद में एक मंदिर से माइक हटाए गए लेकिन मस्जिद में इन्हें लगा दिया गया और जिन्होंने विरोध किया उन्हें जेल भेजा गया। आयोग ने कहा कि आदित्यनाथ ने कथित रूप से कहा कि राम के बिना भारत की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती।

आयोग ने कहा कि आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि दंगों से हिन्दुओं को परेशान करने वालों को अंजाम भुगतना पड़ेगा। आयोग के नोटिस के अनुसार, उन्होंने भगवान राम के नाम पर भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगे।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com