-->

Breaking News

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जड़ से खत्म हो जाएगी कांग्रेस: शाह

मुंबई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं को संबोधित करने के लिए मुंबई पहुंच गए। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी की कमान संभालने के बाद उनका यहां का यह पहला दौरा है। वे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी रात करीब नौ बजे मातो श्री में मुलाकात करेंगे। इससे पहले यह बात सामने आ रही थी कि वे ठाकरे से मुलाकात नहीं करेंगे।

यहां पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इस बार महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रस जड़ से खत्म हो जाएगी। उन्होंने यहां पर एक बार फिर से कांग्रेस मुक्त भारत का नारा भाजपा के कार्यकर्ताओं को दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को दूसरी लात पड़ेगी और वह पूरी तरह से वैसे ही खारिज कर दी जाएगी जिस तरह से जनता ने उसे लोकसभा चुनाव में नकार दिया।

इससे पहले उनका मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर विधानसभा में विपक्ष के नेता विनोद तावड़े समेत आशीष शेलार और पंकजा मुंडे भी मौजूद थीं। शाह के साथ मुंबई पहुंचने वालों में राजीव प्रताप रूडी और ओपी माथुर हैं। शाह ने उम्मीद जताई है कि प्रदेश में आने वाले समय में शिवसेना और भाजपा की ही सरकार बनेगी। शाह ने तावड़े के घर पर भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों से बैठक भी की।

उनके स्वागत में भाजपाइयों ने मुंबई में जगह-जगह पर अमित शाह के पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं शिवसेना ने भी कई ऐसे पोस्टर लगाए हैं जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को बालासाहेब ठाकरे से आशीर्वाद लेते दिखाया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब केवल दो माह का समय शेष बचा है, लेकिन अभी तक शिवसेना से पार्टी की सीटों को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है। इसकी वजह यह मानी जा रही है कि लोकसभा चुनाव में अपार जीत से उत्साहित भाजपा अब महाराष्ट्र में बराबरी का दर्जा चाहती है। लेकिन शिवसेना ऐसा करने से परहेज कर रही है। लिहाजा इसको लेकर दोनों ही पार्टियों के बीच मतभेद की खबरें निकल कर आ रही हैं। उधर, शिवसेना ने भी मामले को तूल न देते हुए किसी तरह का मतभेद न होने की बात कही है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com