-->

Breaking News

अमेठी की अनदेखी नहीं होने देंगे: राहुल

लखनऊ। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दावा है कि वो किसी भी कीमत पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी की अनदेखी नहीं होने देंगे। दो दिन के दौरे पर संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे राहुल गांधी अपनी प्राथमिकता की सारी योजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।

संप्रग के सत्ता से हटने के बाद राहुल गांधी की प्राथमिकता वाली योजनाएं की गति धीमी हो गई है। बिजली-पानी की स्थिति भी बेहद खराब है। लखनऊ में दिन में करीब 11 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट से उतरने के बाद बूंदाबंदी के बीच अमेठी पहुंचे राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। करीब 12 बजे संसदीय क्षेत्र की सीमा में दाखिल हुए। वहां कांग्रेस नेता दीपक सिंह व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने राहुल का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों से बात की और उनकी समस्या सुनी। इंन्हौना होते हुए तिलोई के मोहनगंज पहुंचे राहुल गांधी ने चौपाल लगाई तो लोगों से बिजली की भीषण समस्या को उठाया। राहुल गांधी ने लोगों को बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से बात की है। बिजली की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आयेगा।ं

इससे पहले राहुल गांधी ने इन्हौना के रास्ते तिलोई विधानसभा के उन गांवों का रुख किया जहां लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को सर्वाधिक मत मिले थे। इसके बाद अमेठी के रामदैयपुर गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजाराम शुक्ल के परिवारवालों से मिले। इनका कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। इसके बाद राहुल ने संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के गेस्ट हाउस का रुख किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com