ज्यादा सीटें पाने की लालच से हो सकता है तलाक : शिवसेना
मुम्बई : हाल ही के एक अदालती फैसले का हवाला देते हुए शिवसेना ने आज कहा कि ‘अत्यधिक प्रेमानुराग की वजह से तलाक हो जाता है’ और उसने महायुति गठबंधन के घटकों से सीट आवंटन वार्ता में अतिरिक्त हिस्सा मांगने के दौरान संयम बरतने का आह्वान किया।
पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा, ‘गठबंधन के सहयोगियों को जीत का सपना देखना चाहिए। उसके लिए सभी दलों को अधिक सीटें पाने की इच्छा त्याग देनी चाहिए। यह कहना कि जब हमें बहुत सारी सीटें मिलेंगी तभी गठबंधन में रहेंगे, सही नहीं है।’ महाराष्ट्र में 15 अक्तूबर को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के वास्ते सीटों की साझेदारी को अंतिम रूप देने के लिए घटक दलों के बीच होने वाली वार्ता से पहले आए इस बयान को इन खबरों के बीच भाजपा की कड़ी आलोचना माना जा रहा है जिसने इस बार ज्यादा सीटें मांगी हैं।
शिवसेना ने कहा, ‘हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। यदि किसी को विधानसभा चुनाव में कम सीटें मिलती हैं तो भी उसे सरकार में उचित हिस्सेदारी मिलेगी। लेकिन उसके लिए उसे पहले सत्ता में आने की जरूरत है।’ हाल ही में लोकसभा चुनाव में राज्य की 48 में से 23 सीटें जीतने के बाद भाजपा ने विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग की है। शिवसेना 18 सीटों पर विजयी रही थी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com