अमित शाह ने महंत अवैद्यनाथ के निधन पर शोक जताया
नई दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व सांसद और गारेखपीठ के महंत अवैद्यनाथ के निधन पर शनिवार को शोक जताया जिनका शुक्रवार रात गोरखपुर में निधन हो गया।
उनके निधन के बाद शाह ने ट्विट किया, ‘गोरखपीठ के प्रमुख संत और पूर्व सांसद पूज्य अवैद्यनाथ जी के निधन पर मैं गहरा दुख प्रकट करता हूं। ओम शांति, ओम शांति।’ अपने शोक संदेश में शाह ने कहा, ‘महंत अवैद्यनाथ को आध्यात्मिकता, मानवीय मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के रक्षक के रूप में याद किया जाएगा। भाजपा की विचारधारा के प्रसार में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रेरणादायक विचार सबको दिशा दिखाते रहेंगे।’
गोरखपुर के पूर्व सांसद अवैद्यनाथ अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के मुखिया थे जिनका कल रात लंबी बीमारी के बाद गोरखपुर में निधन हो गया। उनकी उम्र 95 वर्ष थी।
अवैद्यनाथ पूर्व विधायक भी रहे जो पिछले कुछ महीने से बीमार थे और उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा था, ‘उन्हें उनके देशभक्त उत्साह और समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध प्रयासों की खातिर याद किया जाएगा।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com