-->

Breaking News

जर्मनी में रसायन के एक कारखाने में भीषण विस्फोट

बर्लिन : उत्तरी जर्मनी में रसायन के एक कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ लेकिन इससे किसी के हताहत होने के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है।

अग्निशमन सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि विस्फोट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कारखाने की कुछ इमारतों में आग लग गई।

एक स्थानीय पुलिस सूत्र को उद्धृत करते हुए ‘बिल्ड’ अखबार की खबर में कहा गया है कि विस्फोट के बाद जब कारखाने को खाली कराया जा रहा था तब एक कर्मचारी के लापता होने का पता चला जबकि एक कर्मचारी घायल था।

एक पुलिस प्रवक्ता मार्कस न्यूमैन ने बिल्ड को बताया, आसपास के कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हो गये हैं। अखबार में यह भी कहा गया है कि एक इमारत ध्वस्त हो गई है।

रेडियो ब्रेमेन ने कहा कि घटना स्थल पर धुआं फैलने के बाद आसपास रहने वालों को खिड़कियां और दरवाजे बंद करने के लिए कहा गया। यह विस्फोट करीब 15,000 लोगों की आबादी वाले रिट्टरहुड शहर में हुआ।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com